ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jun 2nd, 2018 12:05 am

क्या मेरा विवाह पसंदीदा होगा?

-सीमा, सोलन

विवाह आपकी पसंद का होगा और विवाह के संकेत 12 अप्रैल, 2020  से पहले बन रहे हैं। आपका विवाह 26 की उम्र में होने की संभावनाएं बन रही हैं। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

भविष्य में मेरी आर्थिक स्थिति कैसी होगी?

-राजेश, हमीरपुर

आपको कुछ समय तक संघर्ष करना पड़ेगा। परिस्थितियां इसके बाद बदलेंगी। परिणामों में शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा  पहनें।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी?

                                                         -राजेंद्र, ऊना

समय अभी 18 जुलाई, 2020 तक संतोषजनक नहीं है, इसके बावजूद 2019 के अंतिम चरण में आपको कार्य के कुछ प्रस्ताव आएंगे। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मेरी बहन का विवाह कब होगा?        

                                            -सुनीता, शिमला

आपकी बहन के विवाह की संभावनाएं 17 मई, 2019 और 16 मई, 2021 के मध्य बन रही हैं। इसके ज्यादा संकेत 2020 के अंतिम चरण में बन रहे हैं। उसके लिए यलो सफ्फायर और लाल मूंगा पहनना उचित रहेगा।

क्या इस वर्ष विदेश जाने की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?         

– संजीव,नाहन

आपके विदेश जाने के संकेत तो बनते हैं , लेकिन इस वर्ष में नहीं बन रहे हैं। आने वाले समय में आप विदेश जा सकते हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए सफेद जिरकन और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें

हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर–  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App