ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Jun 30th, 2018 12:05 am

मेरे करियर के विषय में बताएं?

-राहुल, सोलन

समय अभी संतोषजनक नहीं है। अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आपको कठिन प्रयास करने होंगे।  शैक्षिक, वकालत और मीडिया के क्षेत्र में कार्य आपके लिए ठीक रहेंगे। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

मुझे नौकरी कब मिलेगी?                                                                                                          – दीपक, शिमला

वर्ष 2019 में आपको नौकरी के कई अवसर मिलेंगे।  नवंबर 2018 से समय अच्छा रहेगा। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए लिए सफेद जिरकन और नक्षत्र माणक पहनें।

किस क्षेत्र में मुझे सफलता मिलेगी?

-सुनील, कांगड़ा

समय आपके लिए ठीक चल रहा है। किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।   अपने सपने को पूरा करने के लिए यलो सफ्फ ायर और फिरोजा पहनना आपके लिए उचित रहेगा।

मेरी बेटी का विवाह कब होगा?

                                                     -भावना, सुंदरनगर       

आपकी बेटी के विवाह के संकेत 12 सितंबर, 2018 और 11 सितंबर, 2019 के मध्य बनते हैं। परिणामों में शीघ्रता के लिए उसे पन्ना और फिरोजा पहनाएं।

मेरा अपना घर कब बनेगा?

                                                          -दिनेश, नाहन

आपके घर बनने की संवाभनाएं 2018  और 2020 के मध्य बनती हैं। 2019 के अंतिम चरण में भी घर बनने के योग बन रहे हैं।  अपने सपने को पूरा करने के लिए पन्ना और  फिरोजा पहनें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App