तीन महीनों से नहीं मिली पगार

By: Jun 21st, 2018 12:05 am

 हमीरपुर —प्रदेश  में लंबे  समय  से आईटी शिक्षा देने में जुटे कंप्यूटर शिक्षकों को तीन महीनों से वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनका मनोबल हर दिन गिरता जा रहा है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर वेतन देने की गुहार लगाई थी, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। बिना वेतन के स्कूलों में 1400 क प्यूटर शिक्षक डयूटी दे रहे हैं। वेतन न मिलने पर अब उन्होंने दोबारा से सड़कों पर उतरने की तैयारी कर ली है। कंप्यूटर शिक्षक संघ प्रधान विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें तीन महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। हालांकि रोज स्कूल में जाकर बच्चों को आईटी शिक्षा ग्रहण करवा रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द वेतन मुहैया करवाया जाए। साथ ही मांग की है कि दोबारा से नीलेट कंपनी के साथ एमओयू साइन न किया जाए। क्योंकि नीलेट कंपनी ने काफी वर्षों से क प्यूटर शिक्षकों का शोषण किया है। मनोज कुमार ने बताया कि पिछले 17 सालों से कंप्यूटर शिक्षकसंघर्ष कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि मु यमंत्री से मिलने केबाद संतुष्टजनक जबाव नहीं मिल पाया है, जिससे क प्यूटर शिक्षकों में गहरा रोष है।  उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर के अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी कंप्यूटर शिक्षक वेतन दिलाने के लिए गुहार लगा चुके है, फिर भी कोरे आश्वासन ही मिले हैं।  गौर रहे कि गत वर्ष कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी शिमला में कंप्यूटर शिक्षकों ने करीब दो महीने तक लंबी हड़ताल की थी, लेकिन फिर भी आश्वासन ही मिले थे। अब दोबारा से क प्यूटर शिक्षक सड़कों पर उतरने के लिए योजना बना रहे हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App