पर्यावरण बचाना है प्लास्टिक को हटाना है 

By: Jun 6th, 2018 12:05 am

जिला में धूमधाम से बनाया पर्यावरण दिवस, छात्रों ने रैली निकाल कर किया लोगों को जागरूक

ऊना – जिला ऊना के प्रसिद्ध निजी क्षेत्र के विश्वविद्यालय इंडस बाथू के एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवियों ने 100 घंटे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत बीटन से की। ग्राम पंचायत बीटन को इंड्स ने स्वच्छता व अन्य कार्यों के लिए गोद लिया है। इसी के तहत पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 100 घंटे स्वच्छता कैंप का आयोजन शुरू किया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टाफ, स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश देती एक रैली भी गांव में निकाली गई। इस रैली में बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता का संदेश ग्रामवासियों को दिया। इंड्स विश्वविद्यालय के एनएसएस को-आर्डिनेटर सुधीर ने कहा कि इंड्स विश्वविद्यालय द्वारा गांव को गोद लिया गया है। इसके चलते एनएसएस की गतिविधियों को गांव में किया गया है। पर्यावरण दिवस पर विशेष जागरूकता ग्रामवासियों में फैलाई गई है और पौधारोपण का महत्व भी बताया गया है। इस दौरान स्कूल के प्रिंसीपल महेंद्र सिंह ने बच्चों को पौधारोपण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कम से कम एक पौधा जरूर जीवन में लगाकर उसका संरक्षण हम सबको करना चाहिए। उन्होंने इंड्स विश्वविद्यालय के स्वच्छता अभियान को भी सराहा। वहीं, इंड्स विश्वविद्यालय के कुलपति डा. प्रदीप सिंह ने इंडस के परिसर में छात्र-छात्राओं व स्टाफ को पर्यावरण दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार से मौसम में बदलाव की प्रक्रिया दिख रही है और ग्राउंड वाटर लेवल कमजोर पड़ रहा है, पीने के पानी की समस्या आ रही है, गर्मी बढ़ रही है बारिश में कम हो रही हैं या कहीं ज्यादा हो रही हैं, यह सब पर्यावरण के असंतुलन का परिणाम है। हमें पर्यावरण को संतुलित करने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। हम सब को अपनी जिम्मेदारी का एहसास करके पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा को अपने जीवन का अहम अंग बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण आने वाले समय में हमें जीवन प्रदान करेगा।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App