फल बांट राहुल को हैप्पी बर्थ-डे

By: Jun 20th, 2018 12:05 am

रामपुर बुशहर –  युवा कांग्रेस रामपुर ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को रामपुर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इससे पूर्व युकां द्वारा रामपुर अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 19 जून 1970 को जन्में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्ष 2004 से सक्रिय राजनीति में कदम रखा और 11 दिसबंर 2017 को निर्विरोध कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। उन्हांेने कहा कि उनकी अध्यक्षता में गुजरात व कर्नाटक में विधानसभा मंे पार्टी को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। जिसके बाद युकां ने मरीजों को फल बांटे। इस बैठक मे शहरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष धु्रव शर्मा, युकां उपाध्यक्ष सोनू भलूनी, लोक सभा सचिव जौनी कायथ, मंडल सचिव सतपाल मेहता, अश्वनी शर्मा, कार्तिक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App