भुंतर एयरपोर्ट पर नाटी

By: Jun 13th, 2018 12:09 am

 भुंतर —अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली में दो दिवसीय ईको टूरिजम कार्यशाला में शिरकत करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अलफांस और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार सुबह भुंतर एयरपोर्ट में उतरे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वन परिवहन व युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोबिंद ठाकुर की अगवाई में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, कुल्लू जिला प्रशासन के अलावा भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का इस्तेकबाल किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए सुबह ही सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट में जुट गए थे। केंद्रीय मंत्री सुबह करीब साढ़े आठ बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से यहां पर पहुंचे। इसके बाद जयराम ठाकुर सवा नौ बजे पवन हंस हैलीकॉप्टर के जरिए एयरपोर्ट में उतरे। दोनांे नेताओं को इस मौके पर पुलिस ने सलामी दी। कलैहली में स्थित एलएमएस के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ उनका इस्तेकबाल किया। इसके अलावा नगर पंचायत भुंतर के प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर और अन्य पार्षदों, जिला भाजपा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सहित दियार पंचायत के प्रतिनिधियों और अन्य संगठनों के नुमाइंदों ने उनका स्वगात किया। एयरपोर्ट में कार्यकर्ताओं ने कुल्लूवी नाटी भी डाली। ढोल-नगाड़ों के साथ हुए स्वागत के दौरान केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस और जयराम ठाकुर ने भी कुल्लूवी नाटी डाली। एयरपोर्ट से दोनों ही नेता सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय मंत्री गदगद

केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री केजे अल्फोंस का जब कुल्लवी परंपरानुसार स्वागत हुआ तो मंत्री गदगद हो गए और स्वागतकर्ताओं का धन्यवाद करते रहे। यहां का रिवाज उन्हें काफी लुभा गया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App