रजनी ने सोनिया को बताए सियासी हाल

By: Jun 23rd, 2018 12:20 am

शिमला— प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी का पदभार संभालने के बाद वापस लौटीं रजनी पाटिल ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह इससे पहले राहुल गांधी से मिली थीं। रजनी पाटिल को हाल ही में हिमाचल का कार्यभार सौंपा गया है, जिन्होंने यहां आकर हिमाचल कांग्रेस का हाल जाना। जल्द ही वह लौटेंगी और प्रदेश का पहले चरण का दौरा करेंगी। इससे पूर्व उन्होंने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिनसे हिमाचल के सियासी हालातों पर बातचीत की गई। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिएं, इस पर विचार किया, वहीं बड़े नेताओं की गुटबाजी को लेकर भी बातचीत की है। रजनी पाटिल ने इससे पहले राहुल गांधी को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी है, जिसमें हिमाचल के हालातों का जिक्र है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App