राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ठियोग

By: Jun 13th, 2018 12:07 am

हिमाचल के श्रेष्ठ स्कूल-33

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग स्वतंत्रता से पूर्व एक प्राथमिक पाठशाला के रूप में अस्तित्व में आया। जिसका संचालन ठियोग रियासत के राणा द्वारा किया जाता था। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1961 में इसे चंडू नामक स्थान पर उच्च विद्यालय के रूप में चलाया। देश के आजाद होने के बाद यह ऊपरी शिमला का पहला कन्या विद्यालय था। वर्ष 2005 में स्थानीय जनता के अथक प्रयासों से विद्यालय का दर्जा बढ़ाकर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बना दिया गया। अपने अस्तित्व से लेकर वर्तमान के सफर में इस विद्यालयों ने अनेकों डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता खिलाड़ी समाज सेवक कृषक अधिवक्ता एवं उच्च अधिकारी जैसे प्रतिभाएं दी। राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

शैक्षणिक उपलब्धियां

विद्यालय के प्रधानाचार्या बृजलाल ने बताया कि वर्तमान में 518 छात्राएं  जमा दो स्तर तक शिक्षा ग्रहण कर रही हंै। अनिवार्य विषयों के अतिरिक्त संगीत गृह विज्ञान कम्प्यूटर तकनीकी हैल्थ केयर तथा पर्यटन विषय की शिक्षा भी दी जा रही है। जमा दो तक मानविकी विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों को पढ़ाया जा रहा है। विद्यालय के लिए वर्ष 2017- 18 का सत्र शैक्षणिक दृष्टि से उपलब्धियों भरा रहा है। जमा दो का परिणाम सौ प्रतिशत, विज्ञान संकाय का सौ प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय का परिणाम भी सौ प्रतिशत रहा है। मानविकी संकाय में आठ छात्राओं में 92 प्रतिशत अंकों के साथ अंजलि शर्मा ने जहां विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पूरे प्रदेश में नौवां स्थान लेकर इतिहास रचा। अंजलि शर्मा के शानदार प्रदर्शन से जहां विद्यालय को पूरे प्रदेश में अलग पहचान मिली, वहीं विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रही सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करेगा। सपना ने 92. 4 अंकों से दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रियंका वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में गोलू धर्मा ने 92.6 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि प्रदेश में ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया। ज्योति ने 91.6 अंक लेकर दूसरा अंजलि रायटा ने 82. 2 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में 88.6 अंक लेकर आरजू पहले स्थान पर रही। विज्ञान संकाय में आशिमा ने 86.4 प्रतिशत के साथ दूसरे जबकि कृतिका 85.8 अंकों के साथ तीसरो स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 86 प्रतिशत रहा। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत अंकों के साथ उपासना प्रथम स्थान पर रही, जबकि प्रगति चंदेल 88 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

खेलकूद एवं सांस्कृतिक फुलझडि़यां

खेलकूद के क्षेत्र में विद्यालयों के लिए वर्तमान सत्र उपलब्धि भरा रहा। विद्यालय में कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में ठियोग खंड का श्रेष्ठ स्कूल चुना गया। कनिष्ठ वर्ग में विद्यालय की दो छात्राओं तथा वरिष्ठ वर्ग में 6 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के लोक नृत्य दल को पूरे जिला शिमला में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं पूरे लोक नृत्य दल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय के लिए सुकून का विषय था। विज्ञान के क्षेत्र में विद्यालय की तीन छात्राओं उपासना, दीक्षा व मुस्कान का चयन  जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। विद्यालय को ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका रही है। स्थानीय समाजसेवी मान सिंह ने पाठशाला के प्रशानिक खंड में तीन कमरे लगाकर क्षेत्र वासियों के लिए मिसाल पेश की है। इस कार्य के लिए उन्होंने सात लाख की राशि प्रदान की है। जबकि शहर के स्थानीय व्यवसायी राघव जोशी ने विद्यालय के लिए 35 हजार की राशि की लागत से साउंड सिस्टम उपलब्ध करवा कर विद्यालय को सहयोग दिया । वर्ष 2019 के लिए विद्यालय में अपने प्राथमिक उद्देश्य में छात्राओं के नामांकन को वर्तमान 518 से बढ़ाकर 800 करने का उद्देश्य निर्धारित किया है। इसे पूर्ण करने के लिए निर्णय लिया गया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र से छठी से बारहवीं तक छात्राओं के लिए अलग से हर कक्षा में अंग्रेजी माध्यम से हर विषय को पढ़ाया जाए।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App