शाहपुर के रॉबिन, अंबोआ के आकाशदीप लेफ्टिनेंट

By: Jun 10th, 2018 12:03 am

154 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट सिक्कम में देंगे सेवाएं

शाहपुर— विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के रॉबिन गुलेरिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन अपने गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत ठारू के टुंडू गांव के रॉबिन गुलेरिया 154 मीडियम आर्टिलरी रेजिमेंट सिक्कम में अपनी सेवाएं देंगे। रॉबिन शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट हुए हैं। रॉबिन के दादा स्व. मान सिंह गुलेरिया भी भारतीय सेना में थे, जबकि पिता नरेश गुलेरिया हिमाचल पुलिस में हैं। रॉबिन की माता अंजु गुलेरिया गृहिणी हैं तथा बड़ी बहन रूबी गुलेरिया एमबीबीएस डाक्टर हैं और वर्तमान में टीएमसी में एमडी कर रही हैं। रॉबिन ने 10वीं तक की पढ़ाई सेके्रट हार्ट स्कूल धर्मशाला,  12वीं तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से करने के बाद 2014 में इनका चयन एनडीए में हुआ था। रॉबिन अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हैं।

9 जे एंड के रायफल्स में संभालेंगे दायित्व

दौलतपुर चौक— नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव अंबोआ के आकाशदीप परमार इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बने हैं। इनकी पोस्टिंग नौ जेके रायफल में हुई है। अहम बात यह है कि 2015 में उनके भाई चंद्रकांत परमार भी एनडीए पास करके 2015 में इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट बने थे। आकाशदीप ने सेक्रेट हार्ट स्कूल धर्मशाला से दसवीं व जमा दो की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 2014 में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला पुणे से ट्रेनिंग के साथ बीएससी कम्प्यूटर साइंस में उत्तीर्ण की। आकाश नौ जून को नेशनल डिफेंस अकादमी देहरादून से पासआउट हुए। आकाशदीप के पिता सतनाम सिंह कांगड़ा जोन के चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग के आफिस में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मुकेश कुमारी गृहिणी हैं। आकाश का एक जुड़वा भाई सौरभ परमार बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में है। आकाश दीप ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा स्व. सूबेदार बलदेव सिंह और दादी स्व. सावित्री देवी को दिया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App