सलमान की शुक्रगुजार

By: Jun 18th, 2018 12:06 am

फिल्म अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि सलमान खान ने ‘जय हो’ में उन्हें ब्रेक दिया था, जिसके लिए वह उनकी शुक्रगुजार हैं। डेजी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेस-3 के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। डेजी ने बताया कि उन्होंने मनोरंजन उद्योग में 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सहायक के रूप में काम किया था। इसके बाद सलमान ने फिल्म ‘जय हो’ में उन्हें ब्रेक दिया। उनके लिए ‘जय हो’ में ब्रेक मिलना चुनौतीपूर्ण था। माता-पिता के आशीर्वाद ने उन्हें यहां तक पहुंचाने में मदद की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App