सांगटी में गदंगी का आलम

By: Jun 20th, 2018 12:05 am

शिमला – नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड सड़कों के किनारों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सड़कों के किनारों पर लगे डस्टबीन के आसपास बिखरी गंदगी रोगों को न्यौता दे रही है। बार-बार मांग करने और शिकायत करने पर भी सड़कों के किनारों पर पसरी गंदगी नहीं उठ पा रही है। वार्ड पार्षद मीरा शर्मा का कहना है कि उनके वार्ड में सड़क के किनारों से पिछले चार दिनों से कूड़ा नहीं उठ पाया है। इस बाबत जब निगम प्रशासन से बात की जाती है तो प्रशासन वाहन न होने का जवाब दे रहा है। प्रशासन की नजरअंदाजी के चलते वार्ड में चारों ओर कूड़ा ही कूड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की गाड़ी खराब होने की बात कह रहा है। चार दिन बीतने पर भी प्रशासन वाहन का अलटरनेट नहीं खोज पाया है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उनके वार्ड के नवबहार क्षेत्र में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना चरमराई हुई है। क्षेत्र में कई कर्मचारी कार्य छोड़कर चले गए हैं। मगर अभी तक निगम उनकी जगह पर अन्य कर्मचारियों की तैनाती नहीं कर पाया है। ऐसे में स्थानीय लोगों को स्वयं कूड़ा डस्टबीनों में जाकर फेंकना पड़ रहा है। डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के तहत कूड़ा न उठने से लोग परेशान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App