हिमाचल के विपिन को नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सोना

By: Jun 7th, 2018 12:05 am

शिमला— नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हिमाचल के विपिन ने स्वर्ण पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिमला में दो दिवसीय चैंपियनशिप बुधवार को संपन्न हो गई। इसमें हिमाचल सहित 15 अन्य राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में लायंस क्लब शिमला की वाइस प्रेजिडेंट व बिटिया फांउडेश्न की जिला अध्यक्ष पुष्पा पठानिया विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। माउंटेन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के सब-जूनियर लड़कों के 25 किलोग्राम वजन वर्ग में पहला स्थान यूपी के करताया ने हासिल किया। वहीं, कैडेट अंडर-14 में यूपी के प्रशांत ने पहला स्थान हासिल किया। उधर, लड़कों के सीनियर 58 किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल के विपिन ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।  लड़कियों के सब-जूनियर 35 किलोग्राम वर्ग में पंजाब की महक वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर 42 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हरियाणा की दिपांशी ने प्राप्त किया। लड़कियों में कैडेट 55 किलोग्राम वर्ग में दिल्ली की नंदिनी स्वर्ण पदक विजेता रही। सीनियर 52 किलोग्राम में पंजाब की दलजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

किक बॉक्सिंग में प्रदेश की झोली  में तीन मेडल

सरकाघाट— किक बॉक्सिंग डायमंड वर्ल्ड कप में हिमाचल के खिलाडि़यों ने दमदार प्रदर्शन कर तीन मेडल जीते।  हिमाचल की तरफ  से साहिल भारद्वाज ने 74 किलोग्राम भार में रजत पदक, प्रतीक शिंदे ने 54 किलो भार में रजत पदक और प्रवीण कुमार ने 90 किलो भार में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। भारत की तरफ  से वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष  चंद्रमोहन, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा व चंडीगढ़ किक-बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष अनिल खजूरिया के नेतृत्व में अलग-अलग भार वर्ग में 48 खिलाडि़यों ने भाग लिया।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App