7.5 करोड़ भारतीय डायबिटिक

By: Jun 20th, 2018 12:05 am

खराब जीवनशैली, स्ट्रेस और खराब खानपान के कारण भारत में अधिकतर लोग डायबिटीज से पीडि़त हैं। करीब 7.5 करोड़ लोग भारत में डायबिटिक हैं, वहीं अन्य 70 मिलियन लोग प्री-डायबिटिक हैं, यानी वे जल्द इससे ग्रस्त होने वाले हैं। इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक हैल्थ के डायरेक्टर जीवीएस मूर्ति ने इस बात की जानकारी दी है। उनका कहना है कि भारत में आधे लोगों को पता ही नहीं होता कि उन्हें डायबिटीज है। उन्हें जब पता चलता है, तब यह बीमारी बढ़ जाती है। पब्लिक हैल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने डायबिटीज को लेकर पिछले सप्ताह ही एक हैल्पलाइन लांच की है। उनका कहना है कि दुनियाभर में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीडि़त हैं और जरूरत है कि इसके बारे में लोगों को पता हो और इसका पता जल्द लग सके। डायबिटीज से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट फूड लेना कम करना चाहिए। रोज व्यायाम, मेडिटेशन, लगातार निरीक्षण करना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद में खाने की जितनी कड़वी चीजें हैं, वे डायबिटीज के मरीजों में शुगर और फैट को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं। जैसे जौ, बाजरा, हल्दी, मेथी वगैरह। डायबिटीज के मरीजों को इलायची और अदरक भी खाने की सलाह दी जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App