‘अनफिनिश्ड’ में जीवन के पहलुओं को दिखाएंगी प्रियंका

By: Jul 19th, 2018 12:05 am

बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब में अपने जीवन से जुड़े पहलुओं को इमानदारी से दिखाएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने बालीवुड के साथ ही हालीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका ने यह सब पाने के लिए काफी मेहनत की है। प्रियंका ने हाल ही में बताया था कि वह अपनी जिंदगी पर किताब लिखने जा रही हैं, जिसका टाइटल ‘अनफिनिश्ड’ होगा। यह किताब वर्ष 2019 में प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा कि वह किताब लिखने से पहले और भी बहुत कुछ करना चाहती हैं, अपनी जिंदगी में बहुत कुछ पाना चाहती हैं। साथ ही वह सबकुछ बताना चाहती हैं, जिसे आजतक उन्होंने दुनिया से छिपाकर रखा। प्रियंका ने  बताया कि वह किताब में खुद को एक फन, विद्रोही स्वभाव, बोल्ड और उत्तेजक इंसान के रूप में बताएंगी। वह चाहती हैं कि जो भी यह किताब पढ़े वह कहे,‘अरे यह तो मैं भी कर सकता हूं।’लेकिन प्रियंका यह भी मानती हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में रहना आसान नहीं है। वह भले ही अपने जीवन में काफी प्राइवेट रही हों, लेकिन उनकी किताब में पूरी तरह से ईमानदार होगी, जिसमें बहुत कुछ जानने को मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App