‘आशा’ प्रोत्साहन पर खर्च  किए जाएंगे 952 लाख

By: Jul 19th, 2018 12:04 am

शिमला— हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर गंभीरतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राज्य कार्यक्रम कार्यान्वयन के लिए वर्तमान वित्त वर्ष में कुल 503.74 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जो वित्त वर्ष 2013-14 के दौरान 235.38 करोड़ रुपए के मुकाबले 268.36 करोड़ रुपए अधिक है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘आशा’ गतिविधियों के लिए 951.60 लाख रुपए तथा माइक्रो बायोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए 24 लाख रुपए की प्रस्तावित राशि स्वीकृति हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी थी, जिसमें से लगभग 100 फीसदी राशि यानी 971.76 लाख रुपए की मंजूरी राज्य सरकार को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि हैपेटाइटिस-बी पर  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App