कारगिल दिवस पर पूर्व सैनिकों को सम्मान

By: Jul 27th, 2018 12:05 am

रामपुर बुशहर— भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने शहीद कारगिल दिवस बड़े जोश के साथ मनाया। ये विजय दिवस लोक निर्माण विभाग के परिधिगृह में आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में पूर्व सैनिक मदन मोहन शर्मा, वासुदेव भारद्वाज, रतन भारद्वाज, बाई देवी पत्नी स्वर्गीय केशव राम, अमर सिंह आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एपीएमसी के निदेशक केवलराम बुशहरी, हिम फेडरेशन के निदेशक नरेश चौहान, रामपुर मंडल के अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, महामंत्री अनिल चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल, प्रदेश भाजयुमो प्रवक्ता विजय गुप्ता, जियालाल जियान, जिला परिषद रामदासी, पार्षद सुधांशु कपूर, कमल स्वरूप, प्रेस सचिव मनोज अग्रवाल, शहरी अध्यक्ष श्याम मेहता, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशपाल पालसरा, मंडल सचिव देशराज हुडन, प्रधान देवनगर महेंद्र सिंह, प्रधान सरपारा ज्ञान सिंह, शंकरलाल सहित ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App