केंद्रीय रिजर्व पुलिस ने मनाया स्थापना दिवस

By: Jul 28th, 2018 12:02 am

पिंजौर — ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पिंजौर द्वारा 80वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता ग्रुप सेंटर के उप-महानिरीक्षक डा. प्रताप सिंह द्वारा की गई। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना 27 जुलाई 1939 को मध्य प्रदेश में की गई थी, जिसके बाद में देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने परिवर्तित किया और आज यह महान बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। यह बल देश के विभिन्न हिस्सों में देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखे हुए है । इस मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस के शहीद हुए परिवार के लोगों की समस्याएं भी सुनी गई और लोगों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा चलाई जा रही भावी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी  जागरूक किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App