खेलते-खेलते बहा मासूम

By: Jul 16th, 2018 12:15 am

मनाली — भुंतर के पास हाथीथान में खेलते हुए एक मासूम की पार्वती नदी में गिर जाने से मौत हो गई। जानकारी के अुनसार अढ़ाई वर्षीय लक्षा ठाकुर घर के पास दूसरों बच्चों के साथ खेल रहा था कि इसी बीच वह अचानक पार्वती नदी की तरफ खेलता हुआ चला गया और नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही बच्चे को नदी में गिरता हुआ देखा, तो उन्होंने इसे नदी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जब तक मासूम को नदी से बाहर निकाला जाता, जब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। भुंतर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडी — विक्टोरिया पुल के पास एक व्यक्ति ब्यास नदी में बह गया। हालांकि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को शाम करीब पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम मंडी में सूचना मिली कि कोई व्यक्ति विक्टोरिया पुल के पास से नदी में उतरा। इसके बाद वह पानी में बह गया है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी की अगवाई में पुलिस टीम व क्यूआरटी टीम सर्च के लिए विक्टोरिया पुल के पास पहुंची। विक्टोरिया पुल के पास ब्यास नदी के किनारों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। करीब एक से डेढ़ घंटा तलाशी अभियान के दौरान व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोई व्यक्ति विक्टोरिया पुल के पास नदी में उतरने का प्रयास कर रहा था, जो पानी में उतरते ही बह गया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांख्यान ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। पुलिस थानों को सूचना दी जा रही है। अब व्यक्ति ब्यास के बहाव के साथ बहा है या यह आत्महत्या का मामला इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App