गंगे राम पूर्व छात्र संघ के प्रधान मनोनीत

By: Jul 16th, 2018 12:05 am

बंजार – राजकीय महाविद्यालय बंजार में प्राचार्य डा. मनदीप शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व छात्र संघ के संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य डा. मनदीप द्वारा बैठक को संबोधित किया गया तथा सभी उपस्थित महाविद्यालय के पूर्व छात्रों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात सचिव डा. विनता ठाकुर द्वारा चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डा. जोगिंद्र ठाकुर को बतौर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। प्रधान पद को छोड़कर सभी पदों पर चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। प्रधान पद के लिए गंगे राम व विक्रम वर्मा में चुनाव प्रक्रिया के तहत गंगे राम को दो वर्ष के लिए पूर्व छात्र संघ का प्रधान चुना गया। वहीं वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए अमित परमार, उपप्रधान हरि सिंह, सचिव विनता ठाकुर, संयुक्त सचिव दिनेश, कोषाध्यक्ष सहायक प्रो. डाबे राम, लेखा परीक्षक पूर्व छात्र रोशन लाल, लेखा परीक्षक सहायक प्रो. मोनिका नेगी, सदस्य पूर्व छात्र संघ कुमारी भारती, हिना, गोबिंद ठाकुर, निर्मल ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सदस्य प्राध्यापक वर्ग डा. जोगिंद्र ठाकुर, डा. रेणुका थपलियाल, डा. रमेश कुमार, प्रो. दीप कुमार को चुना गया। वहीं पूर्व छात्र संघ के नवनियुक्त प्रधान गंगे राम ने महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग व सहयोग करने का आश्वासन दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App