जाझवां के सिपाही राजेंद्र का दिल्ली एम्स में निधन

By: Jul 17th, 2018 12:03 am

राजा का तलाब – राजा का तालाब के निकटवर्ती गांव जाझवां निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान 28 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र स्वर्णविंद्र सिंह ड्यूटी के दौरान बीमार हो गए थे। इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। सिपाही राजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। पिछले महीने ही राजेंद्र कुमार घर से छुट्टी काटकर ड्यूटी पर वापस लखनऊ चले गए, वहां उनकी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 15 जुलाई को सुबह 7ः37 पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बीएसएफ की गाड़ी में राजेंद्र सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर जैसे ही सोमवार पैतृक गांव पहुंचा, तो गांव में चारों तरफ मातम छा गया। उनकी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं व अन्य लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। पार्थिव देह के साथ आए बीएसएफ के जवानों ने उसे सात तोपों की सलामी दी। राजेंद्र सिंह की पार्थिव देह को उसके छोटे भाई संदीप कुमार सन्नी ने मुखाग्नि दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App