डांस कंपीटीशन में सामवेद सदन फर्स्ट

By: Jul 29th, 2018 12:05 am

सोलन —गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में अंतरसदन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंसानियत विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी सदनों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। प्रतियोगता में निर्णायक की भूमिका रेनू मेहता व कत्थक नृत्यांगना आंचल ने निभाई। रेणू मेहता पूर्व में गुरुकुल स्कूल में नृत्य अध्यापिका के तौर पर कार्यरत थी, वहीं वे वर्तमान में आबू धाबी में नृत्य अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं तारुषि व रूबल ने बेहतरीन मंच संचालन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत अध्यापिका रीटा वर्मा, अनुशा, तुषार, निश्चल, रोबिन, रूबल व स्मृति के शास्त्रीय संगीत राग यमन से किया गया। विद्यालय की छात्रा व टीवी कलाकार ट्विंकल शर्मा ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। सभी सदनों ने नृत्य के माध्यम से संदेश दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य गुरप्रीत माथुर ने बताया कि विद्यालय वह स्थान है, जहां छात्र अनके गतिविधियां भी सीखता है।  विद्यालय निदेशक सुनील गर्ग व दिनेश गर्ग सहित शशि गर्ग, अदिति, निशा ने छात्रों की प्रस्तुति की खूब सराहना की। दिनेश गर्ग ने छात्रों को अच्छी संगति व संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल पीआरओ मीनाक्षी ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में सामवेद सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, यजुर्वेद सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अथर्ववेद सदन तृतीय स्थान पर रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App