नेताआें के बिगड़े बोल

By: Jul 28th, 2018 12:02 am

राज ठाकरे का बयान, रोड पर नमाज पढ़ने की क्या जरूरत

नई दिल्ली — महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने लाउड स्पीकर से अजान देने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। राज ठाकरे ने अपने सवालों में मुस्लिम समुदाय को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा मुसलमानों से पूछता हूं कि उन्हें अजान के लिए लाउड स्पीकर की क्या जरूरत है। वह इससे क्या दिखाना चाहते हैं? अगर उन्हें नमाज पढ़नी है तो घर में क्यों नहीं नमाज पढ़ते? रोड पर नामज पढ़ने की क्या जरूरत है। राज ने कहा कि सब लोग अपनी-अपनी जिम्मेदारी खुद समझो।

भाजपा विधायक यतनाल बोले, गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मरवा देता

बंगलूर — विवादास्पद बयान देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने बुद्धिजीवियों को देश के लिए ‘खतरा’ बताया है और कहा है कि अगर वह गृह मंत्री होते तो उन्हें गोली मारने का आदेश देते। विजयपुरा मे उन्होंने कहा कि त्रासदी है कि हमारे देश के ही बुद्धिजीवी और धर्मनिरपेक्ष लोग उनसे ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि किस तरह का वे बयान देते हैं, अगर मैं गृह मंत्री होता तो मैं ऐसे बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश देता।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App