पेड़ काट कर लोग कर रहे पहाड़ों का सीना छलनी

By: Jul 12th, 2018 12:10 am

हरोली —श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र वाणी में सम्मिलित शब्द पवन गुरु-पानी पिता…माता धरत महत के वचनों के साथ पद्मश्री संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संत बाबा सीचेवाल बुधवार को हरोली क्षेत्र के गांव पूबोवाल के पंचपीरी चौक(चौगान) में  मथुरा आई कैंप कमेटी द्वारा आयोजित हरित समागम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। जबकि उनके साथ पाल सिंह नौली, दया सिंह, गुरप्रीत सिंह, शेर सिंह, वन विभाग ऊना से एसीएफ जगदीश सिंह, आरओ राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। बाबा सीचेवाल ने कहा कि मानव शरीर पांच तत्त्वों से मिलकर बना है, जिनमें सबसे पहला जरूरी तत्त्व हवा, दूसरा पानी और तीसरा तत्त्व खुराक है जो हम खाते हैं। जो भी खुराक हम खाते हैं वह धरती माता की गोद से पैदा होती है। इसलिए धरती को मां की संज्ञा दी गई है। आज हम मां(धरती), पिता(पानी) व गुरु(वायु) का सत्कार करना भूल गए हैं। वायु को प्रदूषित करके भी हमारे मन में यह ख्याल नहीं आता कि हम गुरु से विमुख हो रहे हैं। पानी को गंदा करते हुए भी यह महसूस नही करते कि दूषित पानी से कई बीमारियां पैदा हो सकती हैं। वहीं इस धरा पर भी हम गंदगी फैला रहे हैं, इसके सुरक्षा कवच हरे-भरे पेड़-पौधों को काट रहे हैं। पहाड़ों का सीना छलनी कर रहे हैं, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर कमेटी के संयोजक रविंद्र वासुदेवा, प्रधान संदीप सिंह मान, जोगिंद्र सिंह पिंकू, कर्मजीत सिंह लाक्खा, बलबिंद्र सिंह, नीलकंठ, रामलुभाया, रणजीत सिंह, गागो, संदीप शर्मा, मनीष वासुदेवा, रविंद्र सिंह, एनआरआई मनदीप सिंह, पुष्पिंद्र सिंह, सिंगा से भरतभूषण, दिलाबर सिंह, ज्ञान सिंह, नरेंद्र सिंह, माही, पूर्ण सिंह, रिषु सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

बच्चों में करवाया पेंटिंग कंपीटीशन

पर्यावरण संरक्षण को लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों में चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें आठवीं कक्षा के विवेक ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि अवतार सिंह ने दूसरा तथा अमरजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले तीन स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि बाबा सीचेवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ऐतिहासिक तालाब की सराहना की

पद्मश्री संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने गांव पूबोवाल के ऐतिहासिक व सबसे बड़े तालाब की भी खूब सराहना की। उन्होंने इस तालाब के रखरखाव को लेकर भी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को मशवरा दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App