फोटिर्स कांगड़ा में 32 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन

By: Jul 15th, 2018 12:04 am

कथूरिया— फोर्टिस कांगड़ा में बीमारियों का सही डायग्नोसिस करना और आसान हो गया है। अस्पताल में नई 32 सलाइस सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया गया। यह अत्याधुनिक मशीन शरीर के हर अंग में छिपी किसी भी बीमारी का पता लगाने में सक्षम है। हिमाचल में अपनी तरह की पहली मशीन है। यह मशीन लो डोज रेडिएशन में काम करती है, जिसकी रेडिएशन एक्स-रे के समान होती है। मशीन का उद्घाटन जाने-माने चिकित्सक डा. वीपी महाजन ने किया। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मशीन के यहां स्थापित होने से रोगियों को यहां से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे न केवल मरीजों को बहुत फायदा होगा, बल्कि डाक्टरों को भी बड़ी सहूलियत होगी। मशीन सिर, छाती, गला, पेट, लिवर, किडनी सहित शरीर की समस्त बीमारियों का निदान करने में सहायक है। फोर्टिस कांगड़ा के रेडियोलॉजिस्ट डा. वीरेंद्र सिंह ने इस सीटी स्कैन मशीन की खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अब डाक्टर को कंसोल रूम में बैठने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह पेशेंट के साथ खड़ा होकर न केवल डायग्नोस करने में सक्षम होगा, बल्कि पेशेंट को आवश्यक सहायता भी उपलब्ध करवा पाएगा। फोर्टिस कांगड़ा के एमएस डा. अनिल कायस्था ने कहा कि यह मशीन क्षेत्रवासियों के लिए वरदान साबित होगी, क्योंकि इस मशीन से हर बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाकर उस बीमारी का निदान किया जा सकेगा। सर्जन डा. नासिर भट्ट ने कहा कि इससे अंदरूनी बीमारियों का पता लगने से आंतों की बीमारियों का महज स्कैनिंग से ही निदान करना आसान हो जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App