बागबानों को महंगी पड़ी जल्दबाजी

By: Jul 18th, 2018 12:05 am

शिमला —प्रदेश में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़नी तो शुरू कर दी है, मगर फल मंडियों में सेब सीजन की शुरुआत में ही सेब के दाम पिटने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बागबानों में जल्दबाजी बताया जा रहा है। बागबान अच्छे दामों की चाह में जल्दबाजी में फसल को मंडी पहुंचा रहे हैं, मगर मार्केट में उतारी जा रही फसल में कलर व आकार की कमी है, जिसका असर दामों पर पड़ने लगा है। ढली फल मंडी में मंगलवार को रॉयल सेब दो हजार प्रति बाक्स और स्पर वैरायटी का सेब 2700 रुपए प्रति बाक्स के हिसाब से बिका, जबकि बीते सप्ताह तक स्पर वैरायटी का सेब 3000 से 3500 रुपए और रॉयल सेब 2500-2700 रुपए तक बिक रहा था। दामों में एकाएक गिरावट आने के पीछे बागबानों की जल्दबाजी को ही मुख्य कारण माना जा रहा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App