मंत्री महेंद्र ठाकुर ने प्रशिक्षण केंद्रों का दौरा किया

By: Jul 16th, 2018 12:07 am

नौणी  – डा. यशवंत सिंह परमार बागबानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागबानी तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर विश्वविद्यालय के विभिन्न उत्पादन एवं प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया व वैज्ञानिकों को इस दिशा में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।  इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जलवायुगत परिस्थितियां विभिन्न फलों, फूलों तथा बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए सर्वथा अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारे प्रयासों की सफलता कृषि वैज्ञानिकों के योगदान पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को न केवल अनुसंधान तथा नवीन तकनीक को खेतों तक पहुंचाना होगा अपितु किसानों एवं बागबानों को इनके उपयोग की दिशा में प्रशिक्षित भी करना होगा व प्रदेश की विविध जलवायुगत अनुकूलता से लाभान्वित होने के लिए कृषि वैज्ञानिकों को अनुसंधान तथा नवीन तकनीक के लाभों को खेतों तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के लिए वर्ष 2000 से पूर्व निर्मित पेयजल योजनाओं के संवद्धन एवं आवश्यकतानुसार पुनः निर्माण के लिए 800 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है। वर्षाजल संग्रहण, पेयजल तथा सिंचाई क्षेत्र के लिए 4751 करोड़ रुपए की एक परियोजना केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यह परियोजना भी स्वीकृत हो जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा 3267 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में चंदन का पौधा भी रोपा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एचसी शर्मा ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संबंध में एक प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव राजेश मारिया, विभिन्न संकायों के अध्यापक, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कौल एवं अन्य अधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कुलपति ने गिनाई विवि की उपलब्धियां

कुलपति डा. शर्मा ने पिछले एक साल में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा,अनुसंधान और विस्तार शिक्षा में बेहतर कार्य करने की ओर अग्रसर है और भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बनाने में कामयाम हुआ है। उन्होंने बताया कि  पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल अधिक अनुसंधान परियोजनाएं विभिन्न संस्थाओं को भेजी गई हैं जिसमें में कई स्वीकृत भी हो गई है। इसके अलावा 11,000 से अधिक किसानों को इस साल प्रशिक्षण दिया गया है। इस साल 58 करोड़ रुपए की ग्रांट इन ऐड भी एक ही बार में जारी करने के लिए भी उनका धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App