महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 33 की मौत

By: Jul 29th, 2018 12:03 am

मुंबई— महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में शनिवार सुबह एक निजी बस के घाटी में गिर जाने से 33 यात्रियों की मौत हो गई। बस में करीब तीन दर्जन विश्वविद्यालयी स्टाफ सवार थे। रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी पीडी पाटिल ने कहा कि रत्नागिरी स्थित कोंकण कृषि विश्वविद्यालय के करीब 35 कर्मी (कुछ महिलाओं सहित) सप्ताहांत में पिकनिक मनाने पर्यटन स्थल महाबलेश्वर-पंचगनी जा रहे थे। सुबह नौ बजे के आसपास पोलादपुर में बस 500 फुट नीचे घाटी में गिर गई। दूरदराज के इलाके में कनेक्टिविटी की कमी और पश्चिमी घाट में भारी बारिश के कारण बचाव कार्य बाधित हुआ है। घायलों में से एक यात्री के किसी तरह चढ़कर ऊपर आने और सूचना देने के बाद इस दुर्घटना के बारे में पता चला। उधर, इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र हुई इस दुर्घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App