सांप ने दो को डसा

By: Jul 18th, 2018 12:05 am

चंबा —जिला में दो अलग- अलग जगह एक महिला व पुरूष को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के शिकार महिला व पुरूष को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा में एडमिट करवाया गया है। जहां दोनों को हरसंभव चिकित्सीय सुविधा देने के बाद गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। सर्पदंश के शिकार महिला व पुरूष की हालत में सुधार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार रठियार पंचायत के मियाडीगला गांव की श्रेष्ठा देवी गत शाम खेतों में घास काटने का काम कर रही थी। इसी दौरान घास में छिपे सांप ने श्रेष्ठा देवी को डंक मार दिया। श्रेष्ठा देवी ने घर पहुंचकर तुरंत परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। जिस पर परिजन तुरंत उसे वाहन में डालकर उपचार के लिए चंबा ले आए। मेडिकल कालेज में समय पर चिकित्सीय सुविधा मिलने से श्रेष्ठा देवी की जान बच पाई,उधर कियानी पंचायत के  एक व्यक्ति को सांप ने दांत गड़ा दिए। कियानी गांव का वीरेंद्र कुमार घर में कामकाज में जुटा हुआ था। इसी दौरान अचानक सांप ने वीरेंद्र कुमार को काट लिया। सर्पदंश के शिकार वीरेंद्र को भी चंबा में उपचार चल रहा है। बहरहाल, सर्पदंश के शिकार श्रेष्ठा देवी व वीरेंद्र की हालत में सुधार बताया गयाहै,उधर  मेडिकल कालेज के एमएस डा. विनोद शर्मा ने सर्पदंश के शिकार एक महिला व पुरूष के उपचार हेतु एडमिट होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान कर दी गई है। चिकित्सक दोनों की हालत पर नजर रखे हुए हैं।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App