सावन माह…15 हजार नतमस्तक

By: Jul 17th, 2018 12:10 am

बारिश में भी नहीं रुके भक्तों के कदम

बैजनाथ —भारी बरसात भी शिव भक्तों के कदम न रोक पाई, जिसके चलते ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन माह के प्रथम सोमवार को करीब 15 हजार भक्तों ने दर्शन कर पुण्य फल की प्राप्ति की। भारी वर्षा के चलते सुबह पौने चार बजे लोगों का आगमन शुरू हो गया, जो लगातार बढ़ता ही गया, मगर 11 बजे के बाद भक्तों की संख्या में कमी जरूर आई, मगर रात्रि आरती तक शिव भक्तों का आगमन जारी रहा, इसी बीच सैकड़ों लोगों ने जिनमें स्त्रियों की संख्या ज्यादा रही, द्वारा खीर गंगा घाट में स्नान कर भोलेनाथ के दर्शन किए। प्रशासन द्वारा शिव भक्तों की सुविधा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी गोपाल पाधा एवं सूद जी के साथ नायब तहसीलदार ने अपनी सेवाएं दीं। उधर, स्कूल के प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया था, जिसमें हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रथम मेले के दौरान शिव भक्तों ने पर्ची के माध्यम से करीब 75 हजार व इतना ही गुप्त दान गल्ले में डाला। कुल मिलाकर एक लाख 50 हजार के करीब लोगों ने भोलेनाथ के चरणों में अर्पित किए। मेला मैदान में लगे मेले में हजारों लोगों ने खरीददारी की, यह मेला महीना भर चलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App