सोशल मीडिया पर बांटी जानकारी

By: Jul 27th, 2018 12:01 am

शिमला — हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा गुरुवार को सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई। कार्यशाला में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया का बड़ा महत्त्व है। उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने इसका दुरुपयोग करके सत्ता हथियाई थी, लेकिन 2019 में जनता भाजपा को इसका मुहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने वीडियो संदेश द्वारा हिमाचल सोशल मीडिया टीम को सोशल मीडिया के महत्त्व के बारे में बताया।  इस मौके पर एआईसीसी के  को-आर्डिनेटर जोहिब शेख व पीसीसी के तमाम सचिव और पूरे हिमाचल के ब्लॉक सोशल मीडिया कन्विनर्स उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App