98 सड़कें बंद, 69 की बहाल

By: Jul 28th, 2018 12:15 am

शिमला— प्रदेश में बारिश कहर बनकर बरस रही है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह भू-स्खलन होने से गाडि़यों के पहिए थम गए हैं। भारी बारिश के चलते शुक्रवार को राज्य में 98 मार्गों में वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिला शिमला में बारिश ने सबसे अधिक कहर बरपाया है। बारिश से शिमला में सबसे अधिक मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। मार्ग बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। खबर लिखे जाने तक 69 मार्ग  बहाल कर दिए गए थे, जबकि 25 मार्ग शनिवार को बहाल हो जाएंगे। चार मार्ग रविवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल होंगे। भारी बारिश के चलते शुक्रवार को सोलन में दस, शिमला में 11, रामपुर-किन्नौर में नौ, नाहन में दस, रोहड़ू में चार, मंडी में 19, कुल्लू में 19, जोगिंद्रनगर में छह, हमीरपुर में तीन, पालमपुर में दो, डलहौजी में दो और नूरपुर में तीन मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App