…अटल के निधन से ऊना गमगीन

By: Aug 17th, 2018 12:10 am

ऊना —हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए 17 अगस्त शुक्रवार को प्रदेश के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान आधे दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। हिमाचल  व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि भारत ने एक महान सपूत को खो दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश में बड़ा रिक्त स्थान पैदा हो गया है, जिसे भर पाना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का विशेष लगाव रहा था। हिमाचल के विकास के लिए उन्होंने दिल खोलकर मदद की। उनके सम्मान में प्रदेश के सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App