कश्मीर में अपहरण के बाद एक की हत्या

By: Aug 14th, 2018 12:02 am

श्रीनगर — दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिला में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति का अपहरण करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी रविवार की शाम पुलवामा के फ्रिसलान इलाके में रहने वाले गुलजार अहमद भट के घर में घुसे थे। गांव में सोमवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दक्षिणी कश्मीर में इस वर्ष आतंकवादी छह से अधिक लोगों का अपहरण कर उनकी हत्या कर चुके हैं। इनमें पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App