जोशी-पोवार समेत 20 कोच बनने के दावेदार

By: Aug 10th, 2018 12:04 am

नई दिल्ली — महिला क्रिकेट कोच की भूमिका के लिए शुक्रवार को मुंबई में 20 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा, जिसमें भारत के पूर्व स्पिनर सुनील जोशी और रमेश पोवार के अलावा न्यूजीलैंड की पूर्व खिलाड़ी मारिया फाहे भी शामिल हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और विजय यादव, पूर्व महिला कप्तान ममता माबेन और सुमन शर्मा का भी साक्षात्कार लिया जाएगा। सुमन सहायक कोच के तौर पर काम कर चुकी हैं, जब पूर्णिमा राव टीम की कोच थीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App