ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Aug 4th, 2018 12:05 am

मैं अपनी वर्तमान नौकरी में बदलाव कब कर सकता हूं?

-मनोज, सुंदरनगर

आपकी नौकरी में बदलाव की संभावनाएं 2020 से पहले बन रही हैं। यह बदलाव आपके लिए बेहतर रहेगा। शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मुझे किस विषय में सफलता मिलेगी? 

                                                    – रमेश, कांगड़ा

समय अभी आपके अनुकूल है इसलिए प्रयासों में कमी न आने दें। नॉन मेडिकल विषय आपके लिए ठीक रहेगा। परिणामों में शीघ्र्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

मेरा अपना घर कब बनेगा?

                                                      – दिनेश, ऊना

आपके घर बनने के संकेत 16 जून, 2019 और 15 जून, 2020 के मध्य बन रहे हैं। 2019 के अंतिम चरण में भी घर बनने के योग बन रहे हैं। बेहतर परिणामों के लिए पन्ना और फिरोजा  पहनें।

मेडिकल क्षेत्र में मेरा करियर कैसा होगा?         

                                            -गीता, शिमला

मेडिकल क्षेत्र में कार्य आपके लिए उचित रहेगा। अपने उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको कुछ बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है। शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

मैं विदेश कब जाऊंगा?         

-मोहित, सोलन

आपके विदेश जाने की संभावनाएं 17 अगस्त, 2019 और 16 अगस्त, 2020 के मध्य बन रही हैं।  परिणामों में शीघ्रता के लिए यलो सफ्फायर और फिरोजा पहनें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App