पत्नी-ससुराल से तंग आकर पति ने लगाया फंदा

By: Aug 13th, 2018 12:02 am

पानीपत – अधमी गांव के 27 वर्षीय रोहित ने पत्नी के घर नहीं लौटने पर परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी, दो साढू तथा उनकी पत्नियों पर केस दर्ज कर लिया है। धज्जा राम ने बताया कि उसका बेटा रोहित असंध रोड स्थित एक मोबिल ऑयल कंपनी में सेल्समैन था। तीन साल पहले रोहित की शादी मतलौडा निवासी पिंकी के साथ हुई थी। शादी के लगभग एक साल बाद पिंकी ने बेटे अक्षित को जन्म दिया। पिछले अढाई माह से उनके बीच घरेलू-विवाद चल रहा था। इस कारण पिंकी जेवरात व नकदी लेकर उसकी बहन पूनम के घर चली गई। पत्नी के जाने से रोहित काफी परेशान रहने लगा।  उसने खाना पीना सब कुछ छोड़ दिया था। शनिवार सुबह उसने उसको आवाज लगाई तो उसे कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों से फोन करवाया तो उसने फोन भी नहीं उठाया। शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। इसके बाद उन्होंने देखा तो रोहित फंदे पर लटका हुआ था। रोहित के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें रोहित ने लिखा है – मैं अपने ससुराल पक्ष के लोगों व पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं। उसने लिखा था कि मेरी आखिरी इच्छा है कि मेरा बेटा अक्षित मेरी चिता को आग दे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App