पर्यटन की दृष्टि से निखरेगा कोल डैम

By: Aug 13th, 2018 12:05 am

बरमाणा —कोलडैम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा और इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर वाटर स्पोर्ट्स का हब भी मनाया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर के लुहणू में कृत्रिम झील बनाई जाएगी। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने हरनोड़ा पंचायत में जनसंपर्क  अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा  में नशाखोरी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी व तबादला प्रणाली आदि पर रोक लगाकर अच्छा वातवरण बनाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने हरनोड़ा पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुना तथा उनके निवारण के लिए मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार को बने हुए अभी छह माह हुए हैं और इन छह महीनो में सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यों ने गति पकड़ी है। कोल बांध पेयजल योजना जो कि पिछले पांच वर्षों से बंद पड़ी थी, इन छह महीनों में इस योजना पर कार्य शुरू करके कई गांवों को इस योजना से जोड़ा गया। चम्योंण गांव के लिए कोल बांध परियोजना से अलग से सिंचाई व पेयजल  योजना का प्रावधान होगा। जल्द ही लोगों को  इस परियोजना से मिलने वाला एक प्रतिशत  हिस्सा  भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में एनटीपीसी ने छह करोड़ क्षेत्र के लिए पेयजल योजना को दिए थे। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सभी पंचायतों का विकास बिना किसी भेद भाव के प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की दयनीय अवस्था में सुधार करके अब अस्पताल में डाक्टरों की संख्या 23 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के  बिलासपुर प्रवास के दौरान बस स्टैंड के नवीनीकरण की मांग की गई थी, जिसे उन्होंने मौके पर स्वीकार कर लिया है और जिले में दस करोड़ की लागत से लाईब्रेरी बनेगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App