पूर्व पीएम के जाने से देश को पहुंची क्षति

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

टीहरा— पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है, उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। धर्मपुर पंचायत समिति अध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद, महामंत्री वीरेंद्र पठानिया, प्रताप सकलानी, भाजयुमो अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशपाल पठानिया, प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुखराम राणा, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजकुमार चौहान, अनुसूचित जाति अध्यक्ष पूर्ण चंद, जिला परिषद सदस्य राजकुमार भारद्वाज, सज्याओपिपलू के प्रधान कमलेश कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र पठानिया, ग्रयोह पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर, आईटी सैल   के संयोजक रणजीत सिंह, राजीव आर्य सहित अनेक भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश को जो क्षति हुई है, उसे पूरा करना असंभव है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App