पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन

By: Aug 13th, 2018 10:46 am

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का आज यहां निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे।श्री चटर्जी कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पूर्व उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर हो गयी थी। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।कम्युनिस्ट नेता श्री चटर्जी 2004 से 2009 तक लोकसभा केे अध्यक्ष रहे । वह 2008 में तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने जब अमेरिका के साथ परमाणु समझौता किया तो मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और श्री चटर्जी से लोकसभा अध्यक्ष का पद छोड्ने को कहा था, लेकिन श्री चटर्जी ने यह कहते हुए पद से हटने से इंकार कर दिया था कि लोकसभा अध्यक्ष के रूप में वे किसी पार्टी के साथ नहीं है। उसके बाद माकपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App