बाढ़ से बल्ह के बहे 1.42 करोड़ 

By: Aug 16th, 2018 12:05 am

मंडी —सुकेती खड्ड में आई बाढ़ से बल्ह घाटी में निजी व सरकारी संपंति को 1.42 क रोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के अनुसार बाढ़ से सैकड़ों बीघा भूमि प्रभावित हुई है। जिला उपायुक्त ने ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र में सोमवार को बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग के दस दल गठित किए गए हैं, जिन्होंने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रिपोर्ट सौंपी है। उन्होंने कहा कि इन दलों ने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसल व आवासीय तथा अन्य भवनों इत्यादि को हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर लगभग एक करोड़ 42 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है और लगभग 700 बीघा भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि इन दलों द्वारा तैयार प्रतिवेदन को जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को प्रेषित किया जाएगा और प्रभावित परिवारों को राहत नियमावली के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App