सांगला लिंक रोड ठप, लोग तंग

By: Aug 13th, 2018 12:05 am

एमएलए भी फंसे, संडे को जोरदार स्लाइडिंग से रुकी टै्रफिक, दोनों ओर लगी कतारों में कई सैलानी भी

रिकांगपिओ-पर्यटन स्थल सांगला को जोड़ने वाला सांगला संपर्क सड़क मार्ग रविवार को हुए बारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। सांगला संपर्क मार्ग के अवरुद्ध होने से अबरुद्ध मार्ग के दोनों और पर्यटकों सहित अन्य लोगो के वाहनों की लंबी लंबी कतार देखी गई। अवरुद्ध मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग बहाल करने का कार्य शुरू नही हो पा रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सांगला ने बताया कि अबरुद्ध मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण बहाली का कार्य शुरू नही हो पा रहा है। सोमवार को ही बहाली का कार्य शुरू हो पायेगा । स्थानीय विधयक जहत सिंह नेगी स्वयं धटना स्थल पर हुए। उन्होंने जेएसडब्ल्यू कंपनी को मार्ग बहाल करने के आदेश देने के बाद कार्य शुरू हो पाया। समाचार लिखे जाने तक मार्ग बहाल नहीं हो पाया। लोगों को जान जोखिम में पैदल अबृद्ध मार्ग पर करना पड़ा है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App