सांप ने काट खाई दो महिलाएं

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

चंबा —जिला में अलग- अलग जगह दो महिलाओं को सांप ने डंक मार दिया। सर्पदंश का शिकार महिलाओं का मेडिकल कालेज चंबा में उपचार चल रहा है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। महिलाओं की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सलूणी के डियूर गांव की मनीषा को बीते दिनों खेतों में काम के दौरान सांप ने डस लिया। इस बारे मनीषा ने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने कुछ दिनों तक घर में ही उसका उपचार करवाया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में परिजनों ने मनीषा को गत रोज परिजन मेडिकल कालेज चंबा ले आए। अब महिला की तबीयत में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में सुल्तानपुर मोहल्ले की पूजा कुमारी घर के ही समीप टहल रही थी। इसी दौरान पूजा को सांप ने डस लिया। पूजा का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद शर्मा ने बताया कि महिलाओं का उपचार चल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App