हिमाचल को हमेशा माना अपना घर…

By: Aug 18th, 2018 12:05 am

 बंगाणा  —देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सभी कुटलैहड़ कांग्रेस के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। विवेक शर्मा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राजनेता तथा दूरदर्शी नेता थे वाजपेयी ने हमेशा हिमाचल को अपना दूसरा घर माना उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक पल राष्ट्र को समर्पित किया उनका जाना एक युग का अंत है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। पूर्व विधानसभा के उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा, मदन मोहन सैणी, विवेक मिन्का, सुदेश शर्मा, पूर्व प्रधान महेंद्र, शिवनाथ शर्मा, सुल्तान सिंह, राम आसरा शर्मा, किशन चंद, ओम प्रकाश, इकबाल सिंह, यशपाल मनकोटिया, रमेश सोनी, देशराज मोदगिल, बलदेव कोटडिया, केसी शर्मा, लेखराज भारती, प्रकाश चंद शर्मा, रणजीत सिंह, ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, रतन चंद, इब्राहिम खान, शंकर चौधरी, देशराज, कमलेश चांद सहित अन्य ने निधन पर शोक जताया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App