कल मैदानी इलाकों में मौसम साफ

By: May 18th, 2019 12:03 am

शिमला —मतदान के रोज मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा, जबकि शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, चंबा, सिरमौर, किन्नौर, मनाली सहित अन्य ऊचांई वाले क्षेत्रों मं एक-दो स्थानों पर बारिश होगी। विभाग की मानें तो राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में 23 मई तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान राज्य के उक्त क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। राज्य के मैदानी इलाकों भी शानिवार को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। मैदानी इलाकों में 19 से 21 मई तक मौसम साफ बना रहेगा, जबकि मैदानी इलाकोें में 22 व 23 मई को फिर से बारिश होगी। शुक्रवार को राज्य के मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों पर कुछ स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है। शिमला के साथ-साथ ऊपरी शिमला में भी कई स्थानों पर दोपहर बाद बारिश हुई है, जिससे अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री लुढ़क गया है। शिमला, सुंदरनगर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है, वहीं नाहन, भुतंर, धर्मशाला व सोलन के अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट आई है।

पारा डिग्री सेल्सियस में

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    20.5      13.5

सुंदरनगर  29.6      15.0

भुंतर       29.2      12.8

कल्पा     18.7       6.9

धर्मशाला  23.6      14.0

ऊना       31.0      18.8

सोलन     28.8       14.0

नाहन      29.4      15.7

कांगड़ा    30.1      16.7

बिलासपुर 29.5      18.0

हमीरपुर   29.1      17.8

डलहौजी  16.6      12.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App