धोनी को उनके संन्यास पर खुद फैसला लेने दें 

By: Sep 29th, 2019 12:06 am

नई दिल्ली – भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है, क्योंकि वह महत्त्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते हैं। धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धोनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलीयत को बेहतर ढंग से समझते हैं। धवन ने कहा, धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए। यह उनका फैसला होना चाहिए। उन्होंने अभी अपने करियर में भारत के लिए काफी अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आएगा वह फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलीयत समझने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं। यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए। वह जानते हैं कि एक खिलाड़ी को चैंपियन कैसे बनाया जाए। उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App