प्रकृति का विशाल वालपेपर नयाग्रा

By: Feb 12th, 2017 12:05 am

आमतौर पर दिसंबर-फरवरी में सर्दी के चरम पर यहां काफी बर्फ होती है और उसकी खूबसूरती अलग होती है। नियाग्रा नदी पर स्थित इस अद्भुत जल प्रपात को देखते समय कई सारे एहसास एक साथ पैदा होते हैं, खूबसूरती के लिहाज से देखें तो यह अतुलनीय है। झरने या प्रपात वैसे भी आकर्षक होते हैं। उस पर अगर कोई धरती के नक्शे पर इस तरह उकेरा गया हो, जैसे नियाग्रा तो फिर कहने ही क्या। इससे गिरने वाली अथाह जलराशि इसकी विशालता का अंदाजा दे सकती है। आम तौर पर दिसंबर-फरवरी में सर्दी के चरम पर यहां काफी बर्फ  होती है और उसकी खूबसूरती अलग होती है। अगर यही नियाग्रा फॉल सतरंगी रंगों से समा जाए तो नजारा कितना खूबसूरत होगा। अमरीका और कनाडा के बॉर्डर पर स्थित दुनिया के इस सबसे ऊंचे झरने पर हर साल लाइट शो का आयोजन किया जाता है। खूबसूरत और अद्भुत पर्यटन स्थल अमरीका और कनाडा के बॉर्डर पर मौजूद नियाग्राफाल्स को दुनिया का एक करिश्मा ही कहा जाएगा।  नियाग्रा वाटरफॉल्स को दुनिया एक खूबसूरत चमत्कार की तरह देखती है। धरती का जीवंत वालपेपर। नियाग्रा नदी के ये झरने यूएसए और कनाडा की सीमाओं को बांटते हैं। एक तरफ  अमरीका है और दूसरी तरफ  कनाडा। नियाग्रा वाटरफॉल्स दुनिया के सबसे ऊंचे झरने नहीं हैं, लेकिन फिर भी यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन केंद्र हैं। करीब 15 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष यहां आते हैं।  हनीमून मनाने वालों के लिए यह लोकप्रिय स्थान है और हर साल करीब 50 हजार जोड़े इस पर्यटन केंद्र पर आकर यादगार वक्त बिताते हैं। कहा जाता है कि नेपोलियन के भाई जेरोम वोनापाठ और उनकी पत्नी ने 1803 में इस स्थान पर हनीमून मनाया था। उसके बाद ही यह जगह हनीमून मनाने वालों के लिए लोकप्रिय हो गई। ऐसा कहा जाता है कि लाखों करोड़ों साल पहले जब ग्लेशियर पिघलने लगे और पानी की बड़ी-बड़ी झीलें बनने लगीं तो उस पानी ने प्रशांत महासागर तक जाने के लिए जो रास्ता चुना, वह नियाग्रा नदी कहलाई। यह नदी जब आगे बढ़ी और झरनों के रूप में उसका पानी नीचे गिरने लगा तब यह दुनिया के सबसे खूबसूरत जल प्रपात में माना जाने लगा। दुनिया का सबसे ऊंचा जल प्रपात नियाग्रा से 15 गुना ऊंचा है, लेकिन जितना चौड़ा पाट यहां नदी का है और जिस तरह अर्द्धचंद्राकार में नदी गिरती है वह शानदार है और इससे भी शानदार है इस जल प्रपात से हर एक मिनट में गिरने वाला करीब 14 करोड़ लीटर पानी। जब यह जल प्रपात नीचे गिरता है तब तीन प्रमुख झरने बनते हैं। उसमें से कनाडा की तरफ  से गिरने वाला झरना करीब 173 फीट नीचे है और अमरीका की तरफ  गिरने वाला करीब 100 फीट। दिलचस्प बात यह है कि कनाडा की तरफ  जो झरना गिरता है वह अर्द्धचंद्राकार है जिसे घोड़े की नाल के आकार के कारण अंग्रेजी में ‘होर्स शू फॉल’ कहा जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App