होला मोहल्ला के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर

By: Feb 24th, 2017 12:02 am

श्रीआनंदपुर साहिब —  श्री आनंदपुर साहिब मे होला महंला 11 मार्च से  13 मार्च तक मनाया जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब के  सभी गुरूद्वारा साहिब मे  तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रबंधको की ओर से तैयारियां युद स्तर पर चल रही हैं। तैयारियो  के बारे में प्रबंधक  बाबा र्तीथ सिंह  व बाबा अमनदीप सिंह ने  कहा कि होले मोहल्ले के समय हजारों  की संख्या में  श्राद्धालु आतें हैं। गुरुद्वारा साहिब  मे रंग रोगन,  रिहाइश, लंगर आदि के  प्रबंध किए जा  रहे हैं। उन्होंने  कहा कि गुरूद्वारा साहिब मे होले मोहल्ले के सबंध मे श्री अखंड़ पाठ साहिब रखे जाएगे व  इस मौके धार्मिक दीवान भी सजाए जाएंगे। इस धार्मिक दीवानों  मे  पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी, जत्थे गुरबाणी के  साध संगत को निहाल करेगे। उन्होंने  कहा कि इस बार  संगत की आमद काफी बढ़ने के उमीद है। जिसके लिए सभी प्रबंध अभी से किए जा रहे है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App