सिर के बल चढ़ता है सीढि़यां

By: Mar 17th, 2017 12:04 am

आमतौर पर लोग सीढि़यां चढ़ने से कतराते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग लिफ्ट का उपयोग करते हैं। अगर वे मजबूरी में कभी-कभार सीढि़यां चढ़ते हैं तो लोगों की सांस फूल जाती हैं। मगर इस दुनिया में एक शख्स ऐसा है, जो सिर के बल सीढि़यां चढ़ता है। जी हां, बीजिंग के ली लांगगांग नामक एथलीट बहुत ही आसानी से ऐसा कर लेता है। ली को सिर के बल सीढि़यां चढ़ने में महारत हासिल है। इसके लिए उन्होंने कई सालों तक मेहनत और प्रशिक्षण किया है। सीढ़ी चढ़ने के लिए वह खुद को उलटा कर लेते हैं। वह खुद सिर के बल हो जाते हैं और उनके पैर हवा में होते हैं। फिर शानदार संतुलन से वह अपने शरीर को साधते हैं। इसके बाद वह एक-एक कर उछलते हुए सीढि़यां चढ़ते जाते हैं। उनके नाम वर्ष 2012 का गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड भी है। तब उन्होंने कुछ ही मिनट में सिर के बल 34 सीढि़यां चढ़ ली थीं। पिछले दिनों उन्होंने अपना ही रिकार्ड तोड़ने की कोशिश की थी। हालांकि वह असफल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App