जवान होते ही मर्द बन जाती है लड़की

By: Aug 11th, 2017 12:05 am

NEWSयहां जवान होते ही लड़कियों का शरीर बदल जाता है और वे मर्द बन जाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह मजाक या किसी तरह का झूठ है, लेकिन यह सच है। दुनिया से कटे जिम्बाव्वे के एक कैरीबियाई गांव में ऐसी रहस्यमय घटना हो रही है, जहां बच्चे पैदा तो लड़की के शरीर में होते हैं, लेकिन जैसे ही प्यूबर्टी में पहुंचते हैं, उनकी बॉडी लड़के में बदल जाती है। कैरीबिया में मौजूद सेलिनास एक ऐसा गांव है, जहां बच्चे पैदा तो लड़की के शरीर में होते हैं, मगर समय के साथ जैसे-जैसे बड़े होते हैं, उनकी बॉडी लड़कों में बदल जाती है। इसी गांव के जॉनी नामक शख्स ने बताया कि उसका जन्म लड़की के रूप में हुआ था। जब वह पैदा हुआ तो उसके माता-पिता ने उसका नाम फेलिसिटिया रखा था। उसकी बॉडी लड़की की तरह थी। उसे लड़कियों की तरह कपड़े पहनाए जाते थे। अपने बचपन को याद करते हुए अब जॉन बन चुके फेलिसिटिया ने बताया कि उसे कभी लड़कियों की तरह तैयार होना पसंद नहीं था। न ही वह लड़कियों वाले खिलौने से खेलना पसंद करता था। चूंकि उसका जन्म अस्पताल की जगह घर पर हुआ था, इसलिए कोई समझ नहीं पाया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स थोड़े अलग हैं। उसके प्राइवेट पार्ट्स लड़कों की तरह नहीं थे, लेकिन पूरी तरह लड़की जैसे भी नहीं थे। जैसे ही फेलिसिटिया सात साल की हुई, उसकी बॉडी में बदलाव आना शुरू हो गए। उसकी बॉडी लड़के में बदलने लगी। अब 24 साल के हो चुके जॉन एक लड़के की लाइफ जी रहे हैं। डाक्टर्स के मुताबिक, ये कोई चमत्कार नहीं है। ये एक रेयर जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें गर्भ में पल रहे बच्चे की बॉडी में मेल सेक्स हॉर्मोन जिसे डीहाइड्रो टेस्टोस्टेरोन कहते हैं, बन नहीं पाता। शुरुआत में गर्भ में पल रहे हर बच्चे का लिंग एक जैसा होता है। आठवें हफ्ते में अगर शिशु की बॉडी डीहाइड्रो टेस्टोस्टेरोन बनाने लगती है तो उसका जन्म लड़के के रूप में होता है। कुछ मेल चाइल्ड में ये हार्मोंस गर्भ में नहीं बन पाते। इस वजह से जन्म के समय उनकी बॉडी लड़की की तरह होती है, लेकिन प्यूबर्टी पीरियड आते ही उनका शरीर मेल हार्मोंस बनाने लगता है, जिसकी वजह से उनकी बॉडी में मेल ओर्गंस यानी मेल प्राइवेट पार्ट्स विकसित होने लगते हैं। ज्यादातर ऐसा बदलाव

बच्चों के 12 साल के होने के बाद होता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App