बच्चों के लिए व्यायाम

By: Oct 21st, 2017 12:05 am

बच्चों के लिए न सिर्फ  आधुनिक लाइफ स्टाइल बल्कि आधुनिक तकनीक भी आजकल के बच्चों के मोटापे का कारण बन चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चों के लिए व्यायाम कितना आवश्यक है। जब बच्चे नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तब वो आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि बच्चों के लिए कौन -कौन से व्यायाम होते हैं, जिसे करके वो अपने आप को फिट रख सकते हैं। बच्चों के लिए व्यायाम बहुत ही आवश्यक होता है। व्यायाम करने से बच्चों को एक ताजगी का एहसास होता है। वे अपने आप को दूसरे के मुकाबले अधिक एक्टिव पाते हैं। साथ ही वे अपने वजन पर भी आसानी से नियंत्रण पा सकते हैं। कुछ लोगों का यह मानना होता है कि उनके बच्चों को व्यायाम की आवश्यकता नहीं हैं। इस बात पर वे गलत हैं। बच्चों को व्यायाम करना चाहिए, लेकिन यह उनकी उम्र के हिसाब से होना चाहिए और आजकल के बच्चों को व्यायाम की अधिक आवश्यकता इसलिए होती है, क्योंकि वो अपना अधिकतर समय कम्प्यूटर पर गेम खेलते हुए बिताते हैं और बाहर खेले जाने वाले खेलों को कम खेलते हैं, जिससे उनमें मोटापा और डायबिटीज का खतरा बढ़ने लगता है। आइए जानते हैं बच्चों को अपनी निजी जिंदगी में कौन-कौन से व्यायाम करने चाहिए।

स्विमिंग- आमतौर पर बच्चों को पानी के साथ खेलना बहुत ही पसंद होता है। स्विमिंग करना एक कला ही नहीं होती, बल्कि एक अच्छा व्यायाम भी होता है। बच्चें जब खेल- खेल में स्विमिंग करते हैं, तब उनको इसके बहुत से फायदे प्राप्त होते हैं जैसे कि  स्विमिंग करने से बच्चे न केवल अपने वजन को कम करते हैं। बल्कि इससे उनके शरीर में मजबूती आती है साथ ही मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी स्विमिंग बहुत लाभकारी होती है। जब बच्चें स्विमिंग करते हैं तब उनके हाथ-पैर के साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है और नियमित रूप से स्विमिंग करने से मोटे बच्चें भी अपने आपको आसानी से फिट कर लेते हैं।

साइकिलिंग- साइकिलिंग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। साइकिल चलाने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। नियमित रूप से बच्चा तीस मिनट तक साइकिल चलाता है तब वो आसानी से अपने वजन को कम कर सकता है। जो बच्चे साइकिल को नहीं चलाते, उनको चाहिए कि वो एक्सरसाइज वाली साइकिल चलाएं। इसके लिए उन्हें एक ही जगह बैठकर साइकिल को लगातार चलाना होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App